मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। नैनी के अरैल घाट पर रविवार की सुबह स्नान करते समय संगम में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसके अन्य साथी तैरने में कामयाब हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलपुलिस एवं गोताखोर अथक प्रयास के बाद उसके शव को खोज निकाला।
मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी अस्मित सिंह 16वर्ष पुत्र मनीष सिंह अपनी मां व भाई व बहनों के साथ एडीए कालोनी में किराये का कमरा लेकर रहता था। ग्यारहवीं में पढ़ने के साथ ही डांस सीखने के लिए कोचिंग करने के लिए अपने दोस्तों के साथ प्रतिदिन जाता था। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह अस्मित सिंह घर से डांस सीखने के लिए गया। वहां से छूटने के बाद अपने दोस्त संजय निषाद, रमाशंकर सहित आधा दर्जन छात्रों के साथ संगम स्नान करने के लिए चला गया। अस्मित सिंह व उसके सभी दोस्त अरैल घाट पर कपड़ा उतार कर स्नान करने लगे। स्नान करते समय अस्मित सिंह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख, उसके साथियों ने शोर मचाया, शोर सुनकर आस-पास के लोग जबतक उसे बचाने के लिए कुछ कर पाते, इस बीच वह गहरे पानी में समा गया। हादसे की सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर नैनी के अरैल चैकी प्रभारी अमरनाथ तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे खोजने के लिए जल पुलिस एवं गोताखोर लगा दिये। उधर हादसे की खबर मिलते ही उसके परिजन भी बदहवास हालत में पहुंचे। दो घंटे अथक प्रयास के बाद उसका शव बरामद करने में पुलिस व गोताखोर कामयाब हो गये। परिजनों की आग्रह पर पुलिस ने उसके शव का पंचनामा किया और अन्तिम संस्कार के लिए शव दे दिया। पुलिस अधीक्षक यमुनापार दीपेन्द्र चैधरी ने बताया कि मृत छात्र के पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी मां उसके अन्य भाई बहन एडीए में किराये का कमरा लेकर यहां पढ़ने के लिए रहते है। परिवार के लोग उसके शव का अन्त्य परीक्षण नहीं कराना चाह रहे थे, जिससे शव परिजनों को पंचनामा करके दे दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…