मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। सोरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गत दिनों संदिग्ध परिस्थिति में हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर शहर लाते समय रास्ते में मौत हो गयी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
होलागढ़ थाना क्षेत्र के पचपेड़वा गांव निवासी देवनारायण सरोज की 26 वर्षीय पुत्री सोनी का तीसरा प्रेम विवाह सोरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी दिनेश कुमार सरोज के साथ आठ वर्ष पूर्व किया था। 22 जुलाई को संदिग्ध परिस्थिति में उसकी तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात शहर के अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गयी। मृतका के भाई बृजलाल ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी बहन को अक्सर मारता पीटता था। जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…