मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। घूरपुर थाना क्षेत्र के अमरेहा गांव में गत दिनों खाना बनाते समय एक महिला झुलस गयी। जिसे परिजनों ने नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गयी।
घूरपुर थाना क्षेत्र के अमरेहा गांव निवासी राजू अंसारी की 23 वर्षीय पत्नी कुरैशा बानों 21 जुलाई को खाना बनाते समय झुलस गयी। परिवार के लोगों ने उसे बचाकर तत्काल नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए भाई नफीस पुत्र मुज्जी निवासी पालपुर बगिया थाना घूरपुर ने बताया कि मृतका के दो बच्चे हुए थे दोनों की बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। मृतका का पति प्राइवेट चालक है। मृतका तीन बहन में बड़ी, चार भाई मां सज्जो का रो.रोकर बुरा हाल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…