कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : प्राथमिक एवं जूनियर स्तर के बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर कार्यवाई की तलवार लटक रही है। जनपद के 1118 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बेसिक शिक्षा विभाग में चिह्नित कर लिया गया है। अप्रैल में नए सत्र की शुरूआत में 300 को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। ऐसे विद्यालयों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराकर बंद करने की कार्यवाई की जा सकती है। कई विद्यालयों ने जिला बेसिक परिषद कार्यलय में अधिकतर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने मान्यता के आवेदन दे दिया है।
नगर एवं ग्रामीण अंचल में स्थापित विद्यालयों में बड़ी संख्या में ऐसे विद्यालय हैं जो बिना मान्यता के चल रहे हैं। गत दिनों जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नगर एवं ब्लाक स्तर पर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें जनपद के 1118 सौ विद्यालयों को गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय के रूप में चिह्नित किया गया है। जांच में पाए गए कुछ ऐसे विद्यालय भी हैं जो दशक भर या इससे अधिक अवधि से एलकेजी, यूकेजी एवं पहली कक्षा से लेकर कक्षा आठ के विद्यालय हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ सीधी कार्यवाई की जाएगी।
इस संबंध में अप्रैल माह में 300 विद्यालयों को नोटिस जारी कर दी गई है। नोटिस में विद्यालयों के प्रबंधकों-प्रधानाचार्यो से पूछा गया है कि बिना मान्यता विद्यालय कितने दिनों से चल रहे हैं। इस अवधि में निर्गत विभिन्न कक्षाओं के प्रमाणपत्रों को किस आधार पर वितरित किया है। कई विद्यालयों ने अपने जवाब बीएसए कार्यालय भेज दिए हैं। विद्यालयों की मान्यता के लिए नगर एवं अचल के सैकड़ों विद्यालयों ने आवेदन भी कर दिए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…