गाजियाबाद / लोनी रविवार को लोनी हनुमान मंदिर में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के माध्यम से स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एमएमजी हास्पिटल गाजियाबाद एवं जीटीबी हॉस्पिटल दिल्ली के बल्ड बैंक ने सहयोग किया।इस अवसर पर लोनी नगरपालिका के पूर्व चैयरमेन मनोज धामा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ मनोज धामा ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम के आयोजकों की तरफ से शाल उढाकर मनोज धामा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मनोज धामा ने भी रक्तदान किया एवं उनके सहयोगी नीटू गालियान, नीरज, टिंकु आदि साथियों ने भी स्वेच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुये मनोज धामा ने कहा कि हम सभी की परिवार के साथ -साथ समाज के प्रति भी जिम्मेदारी बनती है। जिस प्रकार से हम अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाते है ठीक उसी प्रकार से हमे समाज के प्रति भी जिम्मेदारी उठानी चाहिये।इस तरह के रक्तदान शिविर मे किये गये रक्त का प्रयोग किसी गरीब का जीवन बचाने मे काम आयेगा। वही मनोज धामा ने सभी से अपील करते हुये कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों मे हमे बढ-चढकर हिस्सा लेना चाहिये एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान का महत्व समझना चाहिये।हमारे खून का एक -एक कतरा हमारे देश एवं समाज के काम आये ये हमारा सौभाग्य है।इस अवसर पर संत निरंकारी संस्था के सैकडों कार्यक्ताओं ने भी रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के आयोजन पर कई सामाजिक लोग उपस्थित रहे। जिनमें उदयराज सिंह, हरमीत सिंह, धर्मवीर कुमार, राजकुमार, अशोक मनचंदा ,डा0संदीप पंवार, डा0विनोद, डा0योगेन्द्र, सचिन, अजय गर्ग, सर्वेश शर्मा, संजीव शर्मा, राहुल धामा, सतेन्द्र चौहान, एवं एसएनसीएफ की वालंटियर टीम उपस्थित रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…