आफताब फारुकी
इलाहाबाद। कौधियारा थाना क्षेत्र में स्थित टोंस नदीं में गुरूवार की सुबह नहाते समय डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर लगाकर उसके शव को खोज निकाला।
कौंधियारा के नेचना उर्फ नचुना गांव निवासी अर्पित मिश्रा 18 वर्ष पुत्र विरेन्द्र नाथ मिश्रा अकेला भाई था और उसके बहन भी है। उसके पिता मुम्बई में प्राइवेट करते है। बताया जा रहा है कि गुरूवार की सुबह वह अपने परिवार के साथ टोंस नदी में नहाने के लिए गया। नदी में स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चला गया। जहां अचानक डूबने लगा। उसके साथ जबतक उसे बचाने के लिए कुछ कर पाते, इस बीच वह गहरे पानी में डूब गया। परिजनों का शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर लगाकर अथक प्रयास के बाद शव को खोज निकला। लेकिन अबतक उसके शव के पंचनामे की कार्रवाई नही हो पायी है। उसके पिता के आने का इन्तजार किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…