आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद। नैनी कोतवाली क्षेत्र के दांदूपुर गांव के पास बुधवार की रात ट्रक की टक्कर बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक किशोरी गम्भीर रूपसे घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घूरपुर थाना क्षेत्र के हथगन गांव निवासी छोटे लाल 42 पुत्र स्वर्गीय ननकू अपनी 12 वर्षीय पुत्री रेनू व पड़ोसी राजन 36 पुत्र लल्लू के साथ नैनी कोतवाली क्षेत्र महेवा किसी रिश्तेदार के यहां गये थे। जहां से घर वापस लौटते समय दांदूपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार छोटे लाल और राजन की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि रेनू गम्भीर रूपसे घायल हो गयी। सूचनापर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छोटे लाल के परिवार में तीन पुत्र, तीन पुत्री पत्नी सुमित्रा देवी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…