आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद । फूलपुर इफ्को के समीप बुधवार की रात पुलिस की डकैतों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अस्सी हजार का इनामी अपराधी मारा गया और फायरिंग के दौरान इंस्पेक्टर संजय राय गोली लगने से घायल हो गये है। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। मारे गये अपराधी का देरशाम तक पोस्टमार्टम नहीं पाया हो पाया था।
मुठभेड़ मे मारा गया शातिर अपराधी महेन्द्र पासी उर्फ धोनी उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र लखपत पासी निवासी देेशाह मजरा गौरिया थाना रैपुरा चित्रकूट पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था और मध्य प्रदेश की सरकार ने उस पर तीस हजार का इनाम घोषित किया था। इस तरह उस पर कुल अस्सी हजार रूपया घोषित था। मारे गये अपराधी के कब्जे से एक पिस्टल व राइफल और भारी संख्या में कारतूस बरामद किया है।
मुठभेड़ की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी और पुलिस अधीक्षक गंगापार सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर संजय राय को तत्काल उपचार के लिए पहले फूलपुर पीएचसी में दाखिल कराया। वहां से चिकित्सकों ने वहां से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। एस.एस.पी ने बताया कि मारे गये अपराधी गोप्पा गैंग का सरगना महेन्द्र पासी उर्फ धोनी के खिलाफ रैपुरा थाने में तेरह आपराधिक मुकदमे और मानिकपुर थाने में पांच एवं मऊ थाने में तीन आपराधिक मुकदमें दर्ज है। जिसमें हत्या, लूट व डकैते के मामले दर्ज है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भी उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमें दर्ज है। मृत महेन्द्र पासी के परिजन गुरूवार देरशाम तक चित्रकूट से यहां नहीं आ सके, जिससे उसका पोस्टमार्टम रूका हुआ है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…