आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद। मेजा थाना क्षेत्र के बलुहा गांव के सामने रविवार की देर रात ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक बच्ची घायल हो गयी।
करछना थाना क्षेत्र के रिठइया गांव निवासी संजय पटेल 26 पुत्र स्वर्गीय मौनी प्रसाद पटेल रविवार को अपनी 22 वर्षीय पत्नी निर्मला, भाभी परमिला 30 पत्नी राजेश पटेल एवं छः माह की पुत्री के साथ बाइक से मेजा रोड से घर वापस जा रहा था। जैसे ही बलुआ गांव के पास पहुंचा तभी ट्रक की चपेट में आ गये। जिससे मौके पर ही भाभी परमिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सलाय लाये जहां चिकित्सकों ने संजय और निर्मला को मृत घोषित कर दिया। जब कि बच्ची का प्राथमिक उपचार के बाद छोड दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में एसआरएन पहुंचे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…