Categories: Allahabad

करण्ट से अधेड़ की मौत

आफ़ताब फारुकी

इलाहाबाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के चकशेख अहमद कुशहेरा गांव में रविवार की रात बिजली का तार जोड़ते समय करण्ट लगने से एक अधेड़ गम्भीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
फूलपुर थाना क्षेत्र के चकशेख अहमद कुशहेरा गांव निवासी राज कुमार 49 पुत्र स्वर्गीय दुखी राम रविवार की रात बिजली का तार जोड़ते समय करण्ट की चपेट में आ गया। जिससे वह गम्भीर रूपसे झुलस गया। परिवार के लोग अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसके एक पुत्र, चार पुत्री, पत्नी राजकुमारी है। मृतक पेशे से किसान है।

Adil Ahmad

Recent Posts