Categories: Crime

फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

आफताब फारूकी

इलाहाबाद। सोरांव थाना क्षेत्र के नई बस्ती सतपुरवा फाफामऊ में बुधवार की रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरूवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

प्रतापगढ़ जिले के कन्धई थाना क्षेत्र में स्थित लाला बाजार निवासी रघुनाथ सोनी ने अपनी 21 वर्षीय बेटी साधना सोनी की शादी हिन्दू रीति रिवाज से तीन वर्ष पूर्व सोरांव के नई बस्ती सतपुरवा फाफामऊ निवासी रवि सोनी के साथ किया था। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात साधना सोनी कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर साड़ी से गले में फन्दा डालकर आत्महत्या कर ली। गुरूवार की सुबह जब परिजनों को पता चला तो पुलिस एवं उसके मायके वालों को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts