Categories: AllahabadUP

छत से गिरकर महिला की मौत

आफताब फारूकी

इलाहाबाद। नैनी कोतवाली क्षेत्र के भड़राउमर गंज गांव में बुधवार को छत से गिरकर एक महिला गम्भीर रूपसे घायल हो गयी। परिवार के लोगों ने उसे तत्काल नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सलायमें भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी।

नैनी कोतवाली क्षेत्र के भड़राउमर गंज गांव निवासी राजू की 32 वर्षीय पत्नी ऊषा देवी बुधवार की देर शाम किसी काम से छत पर गयी थी। जहां से पैर फिसलने पर वह नीचे गिरकर घायल हो गयी। परिवार के लोगों ने उसे तत्काल नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सलायमें भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतका के चार पुत्र, तीन पुत्री और पति राजगीर का काम करता है।

pnn24.in

Recent Posts