आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद । फूलपुर थाना क्षेत्र बाबूपुर गांव में रविवार की भोर घर से निकले युवक को कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जब तक आसपास के लोग कुछ कर पाते युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी लाल चन्द्र की चार संतानों में इकलौता बेटा राकेश कुमार एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान का वैन चलाता था। रविवार भोर में चार बजे राकेश घर से शौच के लिये निकला था। जैसे ही वह घर से सौ मीटर दूर पहुंचा होगा कि पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। रिमझिम बारिश में घायल राकेश लगभग आधे घंटे पड़ा रहा। तब जाकर किसी ग्रामीण ने शिनाख्त की। जब तक परिजन पहुंचते तब तक राकेश की मौत हो चुकी थी। घर के चिराग बुझ जाने से माता पिता का रो.रो कर बुरा हाल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…