Categories: Allahabad

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधिवक्ता की मौत

आफ़ताब फारुकी

इलाहाबाद। झूंसी थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक अधिवक्ता की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़ जनपद के थाना अहरौला क्षेत्र के बहरा कोठी गांव निवासी दुर्गश कुमार दुबे 33 पुत्र श्रीबाबू राम दुबे झूंसी में परिवार के साथ रहकर उच्चन्यायालय में अधिवक्ता थे। शनिवार की देर रात बाइक से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Adil Ahmad

Recent Posts