Categories: UP

अर्थिंग केसमीप  पहुंचने  से गाय की दर्दनाक मौत

अनंत कुशवाहा
अंबेडकरनगर–जिला मुख्यालय के  गदाया गांव के समीप  पांचो पीर बाबा के सामने स्थित मकान के बाहर लगाये गये अर्थिंग के तार में फंसकर एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगजबतक  पंहुचकर किसी तरह गाय को तार से  छुड़ाते  लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके पूर्व भी अर्थिंग के इसी तार की चपेट में आकर  दो बकरियों की भी मौत हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार पांचो पीर बाबा के सामने मंशाराम के मकान में वीरेन्द्र तिवारी  की दोना पत्तल की फैक्ट्री है। इसी मकान के बाहर अर्थिंग का तार निकाला गया है। इसी तार में फंसकर केशवराम के गाय की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि बाहर लगाये गये अर्थिंग के तार को हटाने के लिए वीरेन्द्र मिश्रा से कई बार कहा गया लेकिन उन्होंने नजर अन्दाज कर  दिया । अगर इस तार  को नही हटाया गया तो आने वाले समय में कुछ बड़ी घटना घट  सकती है।
pnn24.in

Recent Posts