कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : प्रदेश सरकार द्वारा 50 माइक्रान तक पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने का लोग समर्थन कर रहे हैं। पॉलीथिन का प्रयोग बंद हो उसके लिए समाजसेवी संगठन लोगों में जागरूकता पैदा करने की मुहिम में जुट गए हैं। इसके तहत जगह-जगह शपथ दिलाने के साथ जागरूकता रैली निकालने का खाका तैयार हुआ है। यही नहीं, लोग घरों से झोला लेकर निकलें उसकी जागरूकता सोशल मीडिया के माध्यम से लायी जा रही है, जिसका हर वर्ग के लोगों में व्यापक असर नजर आ रहा है। सोमवार को गंगा विचार व स्वच्छता मंच की ओर से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर झोला वितरित किया जाएगा।
मंच के सदस्यों ने रविवार को पॉलीथिन का प्रयोग न करने की शपथ ली। साथ ही दुकानदारों व नागरिकों में कपडे़ के झोले वितरित किए गए। मंच की प्रात संयोजिक अनामिका चौधरी के नेतृत्व में संगम तट पर रहने वाले नाविक, घाटिया, नाई एवं 137 जीटीएफ के कमांडिंग आफिसर कर्नल एसपीएस संधू, मेजर घनश्याम, पूर्व आइएएस आरएस वर्मा ने हाथों में कपडे़ के झोले लेकर पॉलीथिन मुक्त समाज बनाने की शपथ ली। साथ ही दुकानदारों को प्लास्टिक के कप-प्लेट, गिलास व पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की अपील की। अनामिका ने कहा कि पॉलीथिन हमारे जीवन को नुकसान पहुंचा रही है। गंगा किनारे भी पॉलीथिन का अंबार होने से प्रदूषण बढ़ रहा है। पॉलीथिन को न कहकर हम स्वच्छ संगम व स्वच्छ इलाहाबाद का सपना पूरा कर सकते हैं। इस दौरान कैप्टन सुनील निषाद, डॉ. एके शुक्ल, संतोष मिश्र, गगन निषाद, संजय श्रीवास्तव, अवधेश निषाद ने शपथ ली।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…