यशपाल सिंह
आजमगढ़. गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार निवासी हेडमास्टर चंदधारी सरोज को गुरुवार की रात में अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर फोन कर पहले अपशब्दों का प्रयोग किया और बाद में मैसेज कर तीन लाख की रंगदारी मांग डाली। इससे हेडमास्टर सहित पूरा परिवार सहमा हुआ है। शुक्रवार को सुबह दर्जन भर शिक्षकों के साथ पीड़ित ने गंभीरपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
गंभीरपुर थाने के बिंद्रा बाजार निवासी चंद्रधारी सरोज पुत्र महंगा सरोज वर्तमान में रसूलपुर प्राथमिक विद्यालय पर हेडमास्टर के रूप में तैनात हैं। गुरुवार की रात लगभग 10 बजे फोन करके अज्ञात व्यक्ति ने अपशब्दों का प्रयोग करना शुरू किया। फोन काट देने पर रात लगभग साढ़े तीन बजे उनके मोबाइल पर मैसेज कर तीन लाख की डिमांड की और न देने पर जान मारने की धमकी भी दे डाली। मैसेज पढ़ते ही प्रधानाध्यापक सहित पूरा परिवार में सहम गया। शुक्रवार को सुबह प्रधानाध्यापक ने अपने शिक्षक साथियों के साथ गंभीरपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में गंभीरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन ने बताया कि हेडमास्टर की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…