गाजियाबाद / लोनी. बीते 3 जुलाई को रामबिहार बन्थला क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसमे 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर पुलिस ने आलाकत्ल व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्तो तनवीर कसाना उर्फ कालू पुत्र रामवीर सिंह व मनीष पुत्र जगमाल ने जावली निवासी नोरंग से बदला लेने के उद्देश्य से फायर किया था।गोली मारते वक्त नोरंग ने तमंचे पर हाथ मार दिया था।जिससे गोली घटना स्थल पर सब्जी बेच रहे मोरध्वज को जा लगी थी।जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी थी।
पुलिस के अनुसार बीते 1 जुलाई को सामुदायिक भवन जावली के पास नोरंग व तनवीर कसाना उर्फ कालू का झगड़ा हो गया था। जिसे तनवीर के चाचा ने देख लिया था।उसी झगड़े की बेइज्जती का बदला लेने के लिये तनवीर ने मनीष के साथ मिलकर नोरंग को जान से मारने की योजना मनायी। 3 जुलाई की शाम साढ़े 7 बजे जब नोरंग अपने साथी के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर राम बिहार मंगल बाजार गया तो उसी समय तनवीर व मनीष बाजार में पहुंचे और तनवीर की मोटर साइकिल चला रहे मनीष ने मोटर साइकिल नोरंग के सामने लगा दी। तभी पीछे बैठे मनीष ने नोरंग को सटाकर गोली मारनी चाही तो नोरंग ने तमंचे पर हाथ मार दिया तथा गोली सब्जी बेच रहे मोरध्वज को जा लगी।फिर नोरंग को तमंचे की बट मारकर दोनो अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गये।घायल मोरध्वज को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस ने दोनों अभियुक्तो से आलाकत्ल तमंचा व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…