यशपाल सिंह
आजमगढ़. रौनापार थाने के रौनापार बाजार में शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे मूसलाधार बारिश के दौरान मड़ई में सो रहे परिवार पर दीवार ढह गई। मलवे में दबने से 34 वर्षीया महिला की मौत हो गई। जबकि पति सहित चार बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने मृत महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महराजगंज थाने के देवारा कदीम गांव निवासी अर्जुन राम पिछले 10 वर्ष से रौनापार थाने के रौनापार बाजार में एक गैस एजेंसी संचालक की किराए पर जमीन पर पौधशाला खोल रखा है। पौधाशाला में ही दीवार के सहारे मड़ई डाल कर परिवार सहित रहता है। शुक्रवार की रात में सभी भोजन करने के बाद सो रहे थे। पत्नी संगीता दीवार के पास चारपाई डाल कर सो रही थी। जबकि अर्जुन राम दूसरी चारपाई पर तीन पुत्रियों और एक पुत्र के साथ सो रहा था। रात लगभग 11 बजे बारिश के दौरान दीवार अचानक ढह गई। पत्नी मलवे में दब गए। जबकि पति सहित बच्चे ईंट लगने से घायल हो गए।
चीख-पुकार सुन आस-पास के लोगों ने 100 नंबर के साथ ही 108 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को हरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया,जहां पहुंचते ही गंभीर रूप से घायल पत्नी संगीता को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अर्जुन राम व तीन पुत्रियों तथा एक पुत्र के मामूली रूप से घायल होने पर प्राथमिक इलाज के बाद सुबह घर के लिए भेज दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…