यशपाल सिंह
आजमगढ़. थाने के सठियांव पेट्रोल पंप के पास शनिवार को दोपहर लगभग ढाई बजे बाइक सवार बदमाशों ने आटो रिक्शा चालक को रोक कर मारपीट कर कैश भरा पर्स छीन लिया। इस दौरान राहगीरों की भीड़ जुटते ही बदमाश अपनी बाइक छोड़ कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
नगर कोतवाली के बद्दोपुर अइनिया गांव निवासी 20 वर्षीय अभिषेक कुमार पुत्र किशुन राम आटो रिक्शा चलाता है। शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे वह शहर के नरौली टैक्सी स्टैंड से सवारी भर कर आजमगढ़-मऊ मार्ग पर मुहम्मादाबाद गोहना के लिए जा रहा था। इस बीच मुबारकपुर थाने के सठियांव बाजार से पहले ही पेट्रोल पंप के करीब पहुंचते ही सामाने से आ रहे एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने आटो रिक्शा को रोक दिया और आटो चालक को नीचे उतार कर कैश भरा पर्स छीन लिया। बीच सड़क पर आटो चालक को मारते -पीटते देख राहगीर जुटने लगे। राहगीरों की भीड़ देखते ही बाइक छोड़ कर बदमाश भाग निकले। हालांकि राहगीरों ने पीछा किया,मगर सफलता नहीं मिल पाई।
सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस के साथ ही सठियांव पुलिस चौकी इंचार्ज मदन पटेल भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की छोड़ी गई बाइक को कब्जे में लेकर आटो चालक से पूछताछ की। चौकी इंचार्ज मदन पटेल ने बताया कि आटो चालक के पर्स में मात्र पांच सौ रुपये ही थे। बदमाश छीन ले गए। बहरहाल बाइक के आधार पर फरार बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…