Categories: CrimeNationalUP

कुख्यात मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल के भीतर गोली मारकर हत्या

मो आफ़ताब फ़ारूक़ी

  • एक दिन पहले ही मुन्ना बजरंगी को झांसी से बागपत जेल में किया गया था शिफ्ट।
  • जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी ने कई राउंड गोली मार किया हत्या

उत्तर प्रदेश। ‪ पूर्वांचल का कुख्यात डॉन प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दी गई। आज पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बागपत कोर्ट में मुन्ना बजरंगी की पेशी होनी थी। मुन्ना बजरंगी को कल झांसी जेल से बागपत लाया गया था। जेल मे ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। जेल में माफिया डॉन की हत्या से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बृजेश सिंह से भी थी दुश्मनी।

पिछले कुछ समय से बृजेश सिंह के राजनीतिक तौर पर मजबूत होने के बाद मुन्ना बजरंगी के लिए बढ़ गया था खतरा।

माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी कौन था

पुलिस रिकार्ड के अनुसार मुख्तार अंसारी का पूर्वांचल में कब्जा था, सरकारी ठेकों और वसूली के कारोबार पर कब्जा था, बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय चुनौती बने थे, उन पर मुख्तार के दुश्मन ब्रजेश सिंह का हाथ था। इसी वजह से दोनों गैंग अपनी ताकत बढ़ा रहे थे, कृष्णानंद का बढ़ता प्रभाव रास नहीं आ रहा था। मुख्तार अंसारी इसके प्रभाव से परेशान था और कृष्णानंद राय को खत्म करने की ठान ली। खत्म करने की जिम्मेदारी मुन्ना बजरंगी को दी

मुन्ना ने की थी भाजपा विधायक की हत्या

2005 में मुख्तार के कहने पर हत्या की थी। मुन्ना बजरंगी ने कृष्णानंद की हत्या कर दी थी। कृष्णानंद राय समेत 7 लोगों की हत्या हुई थी। हर कोई मुन्ना बजरंगी के नाम से खौफ खाने लगा। इस  के बाद वह मोस्ट वॉन्टेड बन गया था।

क्या किया सरकार ने

इस हत्याकांड के बाद हरकत में आई सरकार ने चार जेल अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है और घटना के जांच का आदेश दिया है।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts