वाराणसी। जैतपुरा पुलिस को आज एक बड़ी सफलता तब हाथ लगी जब जैतपुरा थाने के थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बीती रात दो लोगों को चाकू से हमला कर घायल करने वाले शातिर बदमाश को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
ज्ञात हो कि शनिवार की रात में जैतपुरा थाना अंतर्गत आने वाले जलालीपुरा में स्थित लाल कुआं पर बैठे दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। जिसमे घटना का मुख्य आरोपी साजिद जो घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी कि मुखबीर की सूचना पर जलालीपुरा निवासी सादिक को घटना में प्रयुक्त किये गए चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
वहीं घटना के संबंध में सरैया पुलिस चौकी प्रभारी राम सरीख गौतम ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त नशाखोर है और उसका क्षेत्र के ही किसी युवक से विवाद हुआ था और घटना के समय अभियुक्त पूरी तरह से नशे में था जिसमे गुस्से में आकर वो अपने घर से चाकू लेकर उक्त युवक को मारने के नियत से जा रहा था कि रास्ते मे मिलने वाले कई लोगो पर उसने हमला कर दिया जिसमें से उसने दो लोगो को चाकू मारकर घायल कर दिया।
वहीं थाना प्रभारी की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी जैतपुरा विजय कुमार चौरसिया, चौकी प्रभारी सरैया राम सरीख गौतन व उनकी टीम शामिल रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…