आफताब फारूकी/ आदिल अहमद
मुन्ना बजरंगी की हत्या की कुछ ही समय बाद उसके हत्यारे का पता चल गया है। बताया जारहा है कि सुनील राठी नामक अपराधी ने मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या की है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुनील राठी रुड़की की एक जेल में बंद था , जिसके बाद उसने पुलिस महकमे से गुहार लगाई कि यहां उसकी जान को खतरा है उसे बागपत जेल शिफ्ट कर दिया जाए और सुनील राठी को रविवार को ही रुड़की से बागपत दिल जेल शिफ्ट किया गया था और इसी दिन मुन्ना बजरंगी को भी बागपत की जेल लाया गया । बता दें कि मुन्ना बजरंगी को एक मामले में झांसी जेल से बागपत जेल लाया गया था कि उसकी सोमवार को पेशी होगी । लेकिन उसके पहले ही सोमवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार सुनील राठी और मुन्ना बजरंगी के बीच सोमवार की भोर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, इसी बीच सुनील राठी ने हथियार निकाल कर मुन्ना बजरंगी पर फायर कर दिया। जिसके बाद मुन्ना बजरंगी की मौके पर मौत हो गई और हथियार जेल के गटर में फेंक दिया। हत्या के बाद जेलर सहित 5 लोगों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा बता दे कि सुनील राठी उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात डॉन बताया जा रहा है। यह कब्जा फिरौती इत्यादि के कार्यों में लिप्त है । इसके ऊपर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं । इसके पहले वह उत्तराखंड के छितरौली विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…