Categories: Crime

आदमपुर पुलिस ने छापेमारी कर 13 जुआड़ियों को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वरी मलिक

वाराणसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के द्वारा अपराध व अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली बृजनंदन राय के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी आदमपुर राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में आदमपुर पुलिस ने क्षेत्र के कोयला बाजार स्थित हाजी नदीम के मकान व हाता से 13 लोगो को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

बताया जाता है कि उक्त मकान व हाता में जुआ खेलने की सूचना काफी दिनों से मिल रही थी जिसे लेकर क्षेत्रीय लोगो मे काफी रोष भी व्याप्त था। जिसे गंभीरता से लेते हुये आज थाना प्रभारी आदमपुर राजीव कुमार सिंह के द्वारा प्रेम नारायण सिंह चौकी प्रभारी हनुमान फाटक, राहुल मौर्य उनि थाना आदमपुर व अन्य पुलिसगणों को लेकर उक्त स्थान पर छापेमारी किये जहां से 13 लोगो को जुआ खेलते हुये गिरफ्तार कर लिया गया तथा पकड़े गए लोगो के पास से 33,480 रुपये नगद, 13 मोबाइल, ताश के पत्ते व 4 मोटर साईकल को बरामद किया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts