सुदेश कुमार
बहराइच 31 जुलाई। बाढ़ के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों/वालन्टियर्स आदि को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार के माध्यम से सम्मानित किये जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। प्रदेश के सचिव एवं राहत आयुक्त संजय कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार बाढ़ प्रबंधन व राहत कार्यो में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, वालन्टियर्स आदि को उनकी उत्कृष्ट सेवा के मूल्यांकन के आधार पर प्रत्येक जनपद के 02 लेखपालों, 02 पंचायत सचिव एवं अन्य समूह ग और घ के कर्मचारियों, 04 गोताखोरों, नाविक एवं राहत कार्य में विशिष्ट योगदान देने वाले समुदाय के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवं रू. 1100=00 पुरस्कार के रूप में प्रदान किये जायेंगे।
इसी प्रकार राहत कार्यो में विशिष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं, वालन्टियर्स अथवा अन्य प्रतिष्ठानों/संस्थानों के 02 प्रतिनिधियों, 02 प्रशासनिक अधिकारियों तथा केन्द्र/राज्य सरकार की विभिन्न संस्थाओं यथा- एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी, सेना, वायुसेना, एसएसबी, आईटीबीपी, सीआरपीसी व पुलिस के 02 जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जायेगा। जारी आदेश के अनुसार बाढ़ प्रबंधन व राहत कार्यो में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, वालन्टियर्स आदि के कार्यो का मूल्यांकन करते हुए सम्बन्धित जिलाधिकारी अपनी स्पष्ट संस्तुति के साथ शासन को प्रस्ताव भेजेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…