बहराइच 31 जुलाई। तहसील महसी के बाढ़ प्रभावित गोलागंज गांव का निरीक्षण करने पहुंचीं जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बौंडी के प्राथमिक विद्यालय शारदा सिंह पुरवा का निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचने के बाद छात्रों से डीएम ने मध्यान्ह भोजन, पठन-पाठन सहित अन्य जानकारियां लीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के पास जूते न होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय मिश्र पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि अतिशीघ्र सभी बच्चों को जूते वितरित करवाना सुनिश्चित करें।
विद्यालय निरीक्षण के दौरान एक ही कक्ष में कक्षा एक से पांच तक के छात्रों को देख जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि विद्यालय के दो कमरों की छतें टूटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बीडीओ फखरपुर तेजवंत सिंह को विद्यालय भवन की अतिशीघ्र मरम्मत कराये जाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा, उप जिलाधिकारी महसी राजेश कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ फखरपुर तेजवन्त सिंह, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…