जमाल आलम / सिन्धु तिवारी
रेवती। नगर के वार्ड नंबर 10 में रविवार के दिन दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला तथा एक किशोरी के मृत्यु हो गई।मिली जानकारी के अनुसार चंद्रावती देवी 45 वर्ष पत्नी सुखदेव गोंड़ रविवार के दिन अपने कमरे में रखे स्टैंड पंखे को आन करने गई।उन्होने पंखे के रेग्युलेटर पर जैसे ही हाथ रखा करंट की जद में आ गयी।क्यों कि पंखे में बाडी करंट आ गया था।चन्द्रावती को छटपटाते देख परिजन शोर मचाने लगे।
आनन-फानन में लोग विद्युत पोल से बिजली का कनेक्शन अलग किये।लेकिन इस बीच देर हो चुकी थी तथा चन्द्रावती की सांसों ने उसका साथ छोड़ दिया था।आकस्मिक घटना में हुई चन्द्रावती की मृत्यु के पश्चात परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था।इसी क्रम में वार्ड नं 10 की ही नेहा 15 वर्ष पुत्री मोहन सिंह की मृत्यु उपचार के दौरान रविवार की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गया।इस संबंध में परिजनों का कहना है कि वह एक पखवारे पहले स्टोप पर खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थी।जिसका उपचार जिलाचिकित्सालय में चल रहा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…