बिल्थरारोड (बलिया)। एसडीएम राधेश्याम पाठक व तहसीलदार लाल बाबू दुबे ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की अपरान्ह में तहसील के सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। जिसे समयवद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु डीएम बलिया के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इसमे लापरवाही किसी हाल में क्षम्य नही होगी। बैठक में अनुपस्थित व लापरवाह लोगो के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
बैठक के दौरान डीएम के निर्देश पर सेक्टर आफिसर, सुपरवाईजर व बीएलओ की संयुक्त बैठक में बूथवार समीक्षा की गई। जिसमे निम्न विन्दुओं पर विशेष बल देते हुए पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय के अन्दर पूर्ण करने हेतु सचेत किया। कहा प्रत्येक बीएलओ अपने भाग संख्या में घर-घर जाकर आगामी15 जुलाई तक फार्म 6,7 व 8 प्राप्त कर मतदाता सूची में परिवर्धन, अपमार्जन व संशोधन का कार्य पूर्ण करेंगे। बीएलओ रजिस्टर सावधानी पूर्वक तैयार कर सुपरवाईजर से अवलोकित कराएंगे। रंगीन मतदाता पहचान पत्र अपरिचित ब्यक्ति को कत्तई नही देंगे। मतदाता सूची में मृतक, डुप्लीकेट, सिफ्टेड व अन्य कारणों से अपात्र मतदाता का नाम अपमार्जित करानी होगी। जनसंख्या मतदाता अनुपात व लिंगानुपात मानक के अनुसार ही फीड करे। 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की गहन समीक्षा कर ले तथा जो मृत हो चुके हो उनके नाम अपमार्जित करा दें।
इस बैठक में अनुपस्थित बीएलओ अर्चना, मंजू, प्रतिमा, देवेन्द्र, चन्द्रमा, शैलेश सहित 16 लोगो के विरुद्ध कार्य मे लापरवाही एवं अनुपस्थित रहने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…