बलिया : विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा (11 जुलाई से 24 जुलाई) के अंतर्गत विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बुधवार को सीएमओ आवास से जिला चिकित्सालय तक रैली निकाली गई। इसके बाद जिला चिकित्सालय में आयोजित गोष्ठी में परिवार नियोजन को अपनाकर जनसंख्या नियंत्रित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
डीपीएम बसन्त राय व डीसीपीएम अजय पांडेय के नेतृत्व में निकली इस रैली का मुख्य उद्देश्य जिले में बढती जनसंख्या को नियत्रंण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जाने वाली निःशुल्क सुविधाओं का प्रचार-प्रसार करना था। यह रैली जिला अस्पताल प्रांगड़ में जाकर सभा के रूप में बदल गई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने जनसंख्या नियत्रंण करने के लिए शिक्षा एवं जागरूकता की सबसे ज्यादा जरूरत बताई। उन्होंने सभी आशाओं एवं बुद्धिजिवियों से आह्वान किया कि अपने आसपास या गांव में निवास करने वाले दम्पतियों को प्रोत्साहित कर परिवार नियोजन के साधन अपनाने को प्रेरित करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…