बहराइच 11 जुलाई। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद में संभावित बाढ़ के दौरान बाढ़ राहत व बचाव कार्यो के लिए टीम कमाण्डर निरीक्षक रजनीश कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम जनपद पहुॅच चुकी है। एनडीआरएफ की टीम ने जनपद पहुॅचते ही तहसील महसी अन्तर्गत बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों पिपरा से घूरदेवी वाया कायमपुर, गोलागंज बौण्डी व सिलौटा इत्यादि ग्रामों का भ्रमण कर लोगों को बाढ़ से बचाव के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एनडीआरएफ की टीम के साथ तहसील प्रशासन के अधिकारी, थाना बौण्डी के प्रभारी व सुरक्षा कर्मी, गोलागंज, कायमपुर व घूरदेवी के ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
टीम कमाण्डर निरीक्षक रजनीश कुमार व संजीव कुमार, उप निरीक्षक हरपाल, सहायक उप निरीक्षक सभानन्द यादव, हवलदार परमिन्दरजीत व राजेश सहित 18 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम ने घाघरा नदी के कछार में स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान लोगों को प्राथमिक उपचार, सर्पदंश तथा बाढ़ से पूर्व तथा दौरान-ए-बाढ़ अपनायी जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी प्रदान की
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…