मु० अहमद हुसैन / जमाल
बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शुक्रवार की देर शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा की। डिफाल्टर संदर्भों की स्थिति में सुधार नहीं होने पर नाराजगी जताई। समीक्षा के दौरान जिन विभागों में शिकायत डिफाल्टर स्थिति में मिली, उन अधिकारियों फटकार लगाते हुए कड़े निर्णय लिए। कहा कि महीने के तीसरे सप्ताह के अंतिम दिन तक अगर शिकायतें डिफाल्टर रहती है तो उनका वेतन बिल पास नहीं होगा। यानि वेतन पाना है तो जनशिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित कराएं। चेताया कि सुधार लाएं अन्यथा अगले 15 दिनों के अंदर शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई होनी है।
समीक्षा के दौरान नगरपालिका, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, डीसी मनरेगा, जिला विद्यालय निरीक्षक समेत आधा दर्जन विभागों की स्थिति बेहद खराब मिली। जिलाधिकारी ने इन अधिकारियों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि शीघ्र विभागीय शिकायतों को निस्तारित करें। अन्यथा इस माह का वेतन नहीं मिलेगा। अधिकारियों से कहा कि अगर शिकायत के निस्तारण में अधीनस्थ रूचि नहीं लेते हैं तो उन पर कार्रवाई कर अवगत करावें। यह भी कहा कि जिन विभाग की शिकायतें लंबित नहीं हो उनको बैठक में न बुलाया जाए। बैठक में एडीएम मनोज सिंघल, ईडीएम अभिजात सिंह, बीएसए संतोष राय, प्रोबेशन अधिकारी एके पांडेय आदि अधिकारी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…