मु० अहमद हुसैन / जमाल
बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि जिले में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और कार्य व्यवहार के प्रति सामान्य जनमानस को जागरूक करने की जरूरत है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के कार्यकलापों में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों विशेषकर माध्यमिक स्तर के बालक-बालिकाओं, शिक्षकों, महिलाओं, युवाओं व किसानों की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है। इसमें जिला विज्ञान क्लब अहम भूमिका निभा सकता है। शुक्रवार की देर शाम डीएम कैम्प पर कार्यालय पर हुई जिला विज्ञान क्लब की सत्र की पहली बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित वर्ष 2018-19 की मासिक कैलेण्डर के अनुसार विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों एवं प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाए। बैठक में जिला समन्वयक अतुल तिवारी ने बताया कि इस साल कुल 15 कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें 7 नवम्बर को सीवी रमन के जन्मदिवस व 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विशेष कार्यक्रम होना है। इसके अलावा माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं को ख्याति प्राप्त औद्योगिक प्रतिष्ठानों और वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने इन कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में बीएसए संतोष राय, सूचना अधिकारी एके पांडेय, एनआईसी के निजाम अंसारी, सुधीर सिंह, इफ्तेखार खां व उद्योग विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…