मु० अहमद हुसैन / जमाल
बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शनिवार को जीराबस्ती में बने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान आरसेटी के निदेशक राधेश्याम सिंह ने वहां नहर पर पुलिया की जरूरत बताई। साथ ही आरसेटी की जमीन से अतिक्रमण हटवाने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही यहां पुलिया का निर्माण होगा। अतिक्रमण हटवाने के लिए पैमाइस का आवेदन करें। कहा कि पैमाइस के बाद अतिक्रमण हटेगा तो तत्काल वहां बाउंड्रीवाॅल का निर्माण करा देंगे। उन्होंने नवनिर्मित भवन के निर्माण व डिजाईन पर खुशी जताई। आरसेटी के निदेशक ने बताया कि पुलिया के बनते ही इस संस्थान का उद्घाटन हो जाएगा और रोजगारपरक ट्रेनिंग यहीं से दी जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को विशेष लाभ होगा। इस दौरान एलडीएम डीके सिंहा, डीडीएम नाबार्ड एके झा, उप कृषि निदेशक इन्द्राज साथ थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…