Categories: Ballia

सीटें बढ़ीं, टीडी कालेज बलिया जारी करेगा तीसरी सूची

मु० अहमद हुसैन / जमाल

बलिया। टीडी कालेज में प्रवेश के लिए प्रयासरत छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। यहां जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेंद्र सिंह के आदेश के बाद स्नातक कक्षाओं के लिए सीटों में वृद्धि कर दी गई है।
कालेज में प्रवेश प्रक्रिया के सह संयोजक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम व द्वितीय सूची के अनुसार एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने की समय सीमा 14 जुलाई की रात्रि 12 बजे समाप्त हो जाएगी इसके बाद बची और बढ़ी हुई सीटों के सापेक्ष तृतीय सूची जारी की जाएगी। जिसका प्रवेश 16 व 17 जुलाई को होगा। उन्होंने बताया कि कुलपति के आदेश के बाद बीए में 340, बीएससी गणित व बीकॉम में 100 सीटों का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही बीएससी बायो में अभी तक पूर्व निर्धारित सीटों के भी नहीं भर पाने के कारण इसमें अब खुला प्रवेश लिया जाएगा।

Adil Ahmad

Recent Posts