उमेश गुप्ता
बलिया : बिल्थरा रोड उभांव थाना के असरेपुर गांव में अगलगी से झुलसी नवविवाहिता शशिकला (20) की सोमवार की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। नवविवाहिता का करीब डेढ़ माह पूर्व ही स्थानीय पंचायत के बाद पुलिसिया मदद से प्रेम विवाह हुआ था किन्तु शादी के कुछ दिनों बाद से ही पारिवारिक तनाव के कारण वह काफी उदास रहने लगी थी।
सोमवार को अचानक स्वयं को केरोसिन तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। स्थानीय सीयर सीएचसी पर इलाज के दौरान झुलसी विवाहिता ने क्षेत्रीय तहसीलदार लालबाबू दुबे को अपना बयान भी दर्ज कराया। इसके बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दी गई। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से विवाहिता के मायके व ससुरालवालों के बीच तनाव बढ़ सा गया है। अभी तक मामले में किसी तरह की तहरीर पुलिस प्रशासन को नहीं मिली है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…