मितौली खीरी। मितौली तहसील इकाई लेखपाल संघ ने उप जिलाधिकारी मितौली को एक ज्ञापन देकर लेखपाल के साथ अधिवक्ताओं द्वारा अभद्रता किए जाने के संबंध में सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने तथा लेखपालों की सुरक्षा किए जाने के संबंध में एक लिखित रुप से ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में तहसील अध्यक्ष रामदत्त दीक्षित की अध्यक्षता में एक बैठक कर लेखपाल राजकुमार जो कि लेखपाल क्षेत्र पैला में तैनात हैं वह अपने आवश्यक कार्य से तहसील स्थित कंप्यूटर कक्ष में गया हुआ था। वापस आते समय कच्छ के दरवाजे पर अधिवक्ता संजीव मिश्रा कच्छ के अंदर जाने लगे अंदर जाने से लेखपाल द्वारा मना करने पर अधिवक्ताओं द्वारा लेखपाल के साथ अभद्रता की गई तथा अधिवक्ताओं के साथियों द्वारा जातिसूचक गालियां भी दी गई,जिससे लेखपालों में काफी आक्रोश व्याप्त है। लेखपाल संघ मितौली इकाई ने उपजिलाधिकारी मितौली राम दरस राम को लिखित रूप से ज्ञापन देकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराए जाने की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…