बलिया:बिल्थरा रोड घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से जारी बढ़ाव रविवार को खतरा निशान के काफी करीब पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार बिल्थरारोड के विभागीय रिपोर्ट के अनुसार दोपहर चार बजे नदी का जलस्तर 63.700 मीटर दर्ज किया गया। नदी के जलस्तर में बढ़ाव की रफ्तार में कुछ कमी तो आई ¨कतु प्रति घंटा आधा सेंटीमीटर की रफ्तार से नदी में बढ़ाव जारी है। जो चेतावनी लेवल 63.01 मीटर के सापेक्ष करीब 69 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है और तेजी से जलस्तर खतरा निशान 64.01 मीटर की तरफ बढ़ने लगा है।
नदी के जलस्तर में लगातार जारी बढ़ाव, नदी की तेज बहाव संग तटवर्ती इलाकों से टकराती नदी और रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश से कटान भी तेज हो गया है। बिल्थरारोड तुर्तीपार रेगुलेटर से लगायत, बेल्थराबाजार, सहिया, रामपुर, हल्दीरामपुर के साथ ही तुर्तीपार, मुजौना, खैरा, चैनपुर, मठिया व टंगुनिया के तटवर्ती इलाकों में नदी का कटान तेज हो गया है। लोग अभी से अपने स्तर से नदी के कटान से बचने का उपाय करने लगे हैं। जबकि तुर्तीपार मल्लाह बस्ती के लोग अपने घरों को शीघ्र ही छोड़ने व नया ठिकाना ढूंढने में लग गए है। यहां हर साल नदी के बढ़ाव के साथ ही करीब 15 परिवार को अपना आशियाना छोड़कर कहीं और जाना पड़ता है। वहीं घरों में शाम ढलते ही सांप, बिच्छू व अन्य खतरनाक जलीय जीवों का खतरा भी इनपर बरकरार है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…