उमेश गुप्ता
बलिया;बिल्थरा रोड क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा निवासी भोजपुरी गायक व अभिनेता एक्शन ¨किंग को मलेशिया में आइबीएफए
सम्मान समारोह में बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया। गांव की माटी के लाल व भोजपुरी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिलते ही क्षेत्र सहित पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। अंतर्राष्ट्रीय जगत में भोजपुरी के सम्मान में वृद्धि को देखकर भोजपुरिया समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। आइबीएफए द्वारा बीते मंगलवार को मलेशिया में इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। समारोह में यश कुमार को बेस्ट भोजपुरी पर्सनाल्टी अभिनेता के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस दौरान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से समारोह में मौजूद दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, अभिनेता रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन ¨सह, अभिनेत्री अंजना ¨सह, अमरपाली दूबे, निधि झा के अलावा ¨हदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े आनंद कुमार, कुमार शानू, कृष्णा अभिषेक, डीनो मारिया को भी अन्य खिताबों से नवाजा गया। अभिनेता यश कुमार ने दूरभाष संचार द्वारा बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से भोजपुरी क्षेत्र के लोगों का सम्मान बढ़ा है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…