Categories: UP

15 जुलाई के बाद कोई भी व्यापारी पॉलिथीन इस्तेमाल करते पाया गया तो होगी सख्त कार्रवाई-प्रशासन

अज़ीम कुरैशी

बिजनौर नूरपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर नूरपुर नगर पालिका में नगरपालिका कर्मचारियों एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने पॉलिथीन पर शासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का असर दिखाते हुए दुकानों पर छापा मारा और पॉलिथीन नगर पालिका के वाहन में भरकर नगर पालिका भिजवा दी गई सभी व्यापारियों को यह कहते हुए सचेत किया गया कि 15 जुलाई के बाद कोई भी व्यापारी पॉलिथीन इस्तेमाल करते हुए पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी व्यापारी नेता तस्लीम अहमद से जानकारी करने पर बताया कि यह शासन का आदेश है सभी व्यापारियों को सहर्ष स्वीकार करना चाहिए और शासन के आदेशों का पालन करना चाहिए पुलिस टीम में कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक सेंसर वीर श्यामवीर सिंह SI अमित शर्मा के साथ कई कांस्टेबल मौजूद रहे

Adil Ahmad

Recent Posts