कुँवर सिंह
(जालौन) गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं पर गौरतलब कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने कदौरा क्षेत्र के तीन विधालयाे को फर्जी करार देते हुए संचालकाे को जेल भिजवाने की कार्यवाही अमल में लाई गयी। वही संचालक जेल तो नही गए लेकिन विद्यालय की दीवार पर अमान्यता चस्पा कर विद्यालयों में ताला डलवा दिया गया। जबकि वर्षो से ये संस्थाये उक्त खण्ड शिक्षाधिकारी के रहमो करम पर ही फल फूल रही थी।
गौरतलब हो कि विकास खण्ड कदौरा क्षेत्र में सुविधा शुल्क लेकर अवैध सुविधाये बांटने के लिए चर्चित खण्ड शिक्षाधिकारी के रहमो करम पर तमाम शिक्षण संस्थाये एवं कोचिंग सेंटर वर्षो से संचालित है। जिलाधिकारी मन्नान अख्तर द्वारा उक्त फर्जीवाड़े पर शिकंजा कसने के लिए टीम गठित की गयी जिसमे जीआईसी प्रधानाचार्य उत्तम कुमार निरंजन, विकास खण्ड अधिकारी अजितेज सिंह, खण्ड शिक्षाधिकारी सर्वेश सिंह द्वारा क्षेत्र के विद्यालयों में छापेमारी की गयी। जिसमे सर्वप्रथम इटौरा में एसकेडी पब्लिक स्कूल, कदौरा में पीएस पब्लिक स्कूल एवं एसपी पब्लिक स्कूल आदि संचालित शिक्षण संस्थाओं में दल बल के साथ छापेमारी कर दस्तावेज खंगाले गए जिसमे उक्त विद्यालयों की मान्यता ही नही है। जो कि ऐसे ही विभाग में खर्चा देकर पढ़ाई की दुकान चला रहे थे।
उक्त टीम द्वारा तीनों विद्यालयों को बन्द करवाते हुए उनकी दीवालों में गैर मान्यता प्राप्त अमान्य स्कूल लिखवा दिया गया। वही मौजूद पुलिस बल से संचालन कर्ताओं पर जेल भेजने की कार्यवाही के लिए आदेशित किया गया। जबकि सवाल उठता है कि उक्त विद्यालय वर्षो से संचालित हो रहे है जिसकी जानकारी पूरी तरह से खण्ड शिक्षाधिकारी को थी पर पर्याप्त खर्चा मिलने की वजह से इन्हें हस्तक्षेप नही किया गया। लेकिन आज जिलाधिकारी के आदेश के तहत गठित टीम द्वारा उक्त विद्यालयों पर कार्यवाही की गयी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…