सरताज खान
गाजियाबाद / शोशल मीडिया पर वायरल बच्चे को बेरहमी से पीटने की वीडियो मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्चे को मोबाइल चोरी के शक में छत के पंखे से पैर बांधकर चप्पलों व बेल्ट से पीटा गया था।पीड़ित के भाई ने फैक्ट्री के कारीगर समेत तीन दोस्तो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र की अशोक बिहार कॉलोनी में बीते 7 जुलाई को रहिसुद्दीन की गद्दे की फैक्ट्री में जाहिद 12 साल पुत्र स्व0 अलीशेर को बेरहमी से पीटते हुए कुछ लड़कों का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर इतिश्री कर ली थी। उसके बाद मामला इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया ने प्रमुखता से उठाया था तो पुलिस ने दर्ज एनसीआर को 75 जेजे एक्ट में तरमीम कर दिया था। जबकि श्रम विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सिद्धार्थ मोदीयानी भी पीड़ित बच्चे के घर पूछताछ के लिये गए थे। जहाँ से बाल मजदूरी की शिकायत पर उक्त गद्दा फैक्ट्री में जांच के लिये गये , लेकिन वहाँ ताला लगा पाया गया था।मामले में पुलिस ने गुरुवार को आसिफ ,रिजवान ,इरफान ,मेहन्दी हसन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…