Categories: Special

मामूली बारिश से लोनी शहर में घुटनों-घुटनों पानी, क्षेत्रवासी बेबस

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी शुक्रवार शाम को हुई जरा सी बारिश ने लोनी नगर पालिका के स्वच्छता अभियान की पोल खोलकर रख दी है। जगह जगह नाले – सीवर बन्द होने के कारण पानी निकासी नही हो पा रही है।जिससे दिल्ली सहारनपुर मार्ग बलराम नगर व इंद्रापुरी के सामने ,अशोक बिहार कॉलोनी ,बलराम नगर ,प्रेम नगर ,खन्ना नगर ,कासिम बिहार ,पूजा कॉलोनी ,खुशहाल पार्क ,रामेश्वर पार्क समेत दर्जनों कॉलोनियों में घुटनो तक पानी भर गया। लोगो को घरों तक जाने के लिये गिरते पड़ते घुटनो तक पानी से निकलकर जाना पड़ा।

फिर भी लोनी नगर पालिका अव्वल नम्बर पर है। नगर पालिका परिषद की तरफ से सफाई के लिये हर वार्ड में कई कई मजदूर भी लगाए गए है। जिन पर प्रति माह लाखो रुपया खर्च भी हो रहा है।लेकिन लोनी में कोई भी सफाई व पानी निकासी की व्यवस्था नही दिख रही है।

pnn24.in

Recent Posts