सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी लगता है प्रशासन ने लोनी क्षेत्र में अवैध रूप से निर्माणाधीन इमारतो पर पूरी तरह शिकंजा कसने की ठान लिया हैं। जिन्होंने बुधवार शाम भी हायात कॉलोनी में बिना नक्शे के बनवाई जा रही ऐसी पांच निर्माणाधीन इमारतो के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया।
उपजिलाधिकारी लोनी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लोनी क्षेत्र में बिल्डरों द्वारा बिना नक्शे के अवैध रूप से बिल्डिंग बनवाए जाने की बाढ़ सी आई हुई है। जिनकी लगातार आ रही शिकायतों के मद्देनजर उन्होंने ऐसी बिल्डिंगों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने का अभियान चलाया है। बुधवार के दिन भी उन्होंने जी जीडीए व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हायात कॉलोनी में पहुंचकर वहां ऐसी 5 इमारतों को चिन्हित करते हुए उनके स्वामियों से नक्शे व अन्य कागजात दिखाने के लिए कहां। मगर उनका कोई भी मालिक उक्त इमारतों के नक्शे या अन्य संबंधित कागजात दिखाने में असमर्थ रहे जिनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पांचो इमारतों को सील कर दिया गया।
पहले भी हो चुकी कार्यवाही
बता दें कि अवैध रूप से निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने वेद विहार कॉलोनी में पहुंचकर 7 बिल्डिंगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें भी सील कर दिया था। उक्त बिल्डिंग बिना किसी अनुमति के गैर कानूनी रूप से बनवाई जा रही थी। एसडीएम का कहना है कि अवैध रूप में निर्माणाधीन बिल्डिंग पर नोटिस जारी करते हुए बिल्डरों को स्वयं ही उन्हें तोड़ देने की चेतावनी दी थी। तथा नोटिस चस्पा करने की उनकी यह कार्रवाई अभी भी जारी है। एसडीएम के उक्त अभियान के दौरान उनके साथ जीडीए एक्सईएन ए के सिंह एई आरबी सिंह के अलावा पुलिस टीम साथ थी।
उपजिला अधिकारी का कहना है कि जबतक गैर कानूनी रूप से बिल्डिंग बनाने वाले बिल्डरों पर पूरी तरह से शिकंजा नहीं कस दिया जाएगया उनका यह अभियान लगातार इसी प्रकार जारी रहेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…