फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी- गौरी फंटा. भारत नेपाल सीमा के गौरीफंटा मार्ग पर एक पेड़ के गिर जाने ने यातायात बाधित हो गया जिससे वहां काफी देर जाम लगा रहा । आपको बता दें कि तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते जगह जगह पानी भर गया है और जिसके कारण मिट्टी में काफी नमी आ गयी है जो वन संपदा को भी काफी ज्यादा हानि हो रही है और इसी के चलते
भारत नेपाल सीमा के गौरीफंटा मार्ग पर अचानक ही एक पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया और इस तरह की पेड़ गिरने की घटना आयेदिन होती रहती है परंतु वन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है ।परंतु इधर पेड़ के गिरने से मार्ग अवरूद्ध हो गया और यातायात भी बाधित हो गया जिससे कि सड़क के दोनो और से ल॔बा जाम लग गया जो की घंटो लगा रहा ।जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।उधर मौके पर पहुची वन विभाग की टीम ने पेड़ को कटवाकर रास्ता साफ करवाया ।जिससे आवगमन दोबारा शुरू हो सका ।
सूत्रों से जानकारी के अनुसार हर बार वन विभाग गिरे हुए पेड़ो के नेपाल के तस्करों को बेच देते हैं और इस बार फिर वन विभाग ने स्कावयर फिट के हिसाब से नेपाल के तस्करों को पेड़ कटवाकर बेंच रहा है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…