सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी में अश्लील कमेंट लिखा फोटो शोशल मीडिया पर वायरल होने से परेशान महिला ने घर मे साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। करीब एक महीने पहले किसी असामाजिक तत्व ने फोटो वायरल करने की हरकत की थी।मामले में महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी थी।बताया जा रहा है कि अभी भी कोई युवक महिला को फोन कर मानसिक प्रताड़ित कर रहा था।जिस परेशान होकर उसने मौत को गले लगा लिया।
महिला के पति पप्पू सिंह पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि वह करीब 6 साल से चमन बिहार में पत्नी व एक बेटे के साथ निजी मकान में रहता है। करीब 6 महीने पहले उसकी पत्नी पडौस की लड़कीं की शादी में सभापुर स्थित ग्रीन गार्डन मैरिज होम में गयी थी। किसी असामाजिक तत्व ने जो उस शादी में उसकी पत्नी ने साड़ी पहनी थी उसी समय उसका फोटो खींच लिया और उस फोटो पर अश्लील कमेंट लिखकर अब से 1 महीने पहले शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पति ने बताया कि उसे कॉलोनी के कई लोगो ने वायरल फोटो अपने फोन में दिखाया तो उसने उसी समय थाना ट्रॉनिका सिटी , विजय बिहार चौकी ,सीओ लोनी व साइबर सेल को लिखकर शिकायत दी थी।आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कोई कार्यवाही नही की और उसकी पत्नी को कोई अनजान युवक लगातार फोन करके भी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था तथा मोहल्ले के लोग भी फोटो के सम्बंध में तरह तरह की बात करते थे। जिससे तंग आकर उसकी पत्नी ने उस समय फांसी लगा ली जब पति पप्पू दिल्ली पीओपी का कार्य करने व चार साल का बेटा आदित्य स्कूल गया था। करीब 11 बजे नीचे रह रही किरायेदार कपड़े सुखाने छत पर जा रही थी।तभी दरवाजा खुला था तो दूसरी मंजिल के कमरे में महिला छत पर साड़ी के सहारे फांसी पर झूल रही थी। जिसने अपने परिजनों को सूचना दी। फिर किरायेदारों ने महिला के पति और पुलिस को सूचित किया।किरायेदार महिला का दावा है कि फांसी लगाने से पहले महिला नीचे उसी के पास बैठी थी और उसी समय उसके मोबाइल पर कोई फोन आया। जिसे सुनते ही वह दूसरी मंजिल पर गयी और करीब आधे घण्टे बाद ही उसे फांसी पर झूलते हुए देखा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…