Categories: Gaziabad

वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी मंगलवार अल सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लोनी थाना क्षेत्र के बंथला फाटक के पास मंगलवार को एक वृद्ध का शव मिला। बताया जा रहा है कि वह लकवे का मरीज था तथा भीख मांगकर गुजारा करता था। पुलिस उसकी पहचान के लिए गांव सिरौली में पूछताछ कर रही है। अन्य गांवों में भी उसकी फोटो दिखाकर पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

aftab farooqui

Recent Posts