सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी मंगलवार को बलराम नगर स्थित पीएनबी की शाखा से बाहर निकली एक महिला से दो युवकों ने 50 हजार रुपए छीन लिए। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला के चिल्लाने पर आरोपियों को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला ठगी का है। मामले की जांच की जा रही है।
मंगलवार दोपहर एक बजे सलमा पत्नी नसीम अली निवासी अशोक विहार अपने भांजे सरफराज के साथ बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर स्थित पीएनबी की शाखा से पैसे निकालने आई थी। आरोप है कि जब सलमा ने कैश काउंटर से 50 हजार रुपए लिए, तभी एक युवक वहां आया और उससे रुपए छीन लिए।
इस दौरान महिला के चिल्लाने पर वहां मौजूद लोगों ने एक युवक व उसके साथी को धर-दबोचा। लोगों ने दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी रोजंत त्यागी का कहना है कि प्रथमदृष्टया महिला को झांसे में लेकर पैसे छीनने का प्रयास किया जा रहा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…