शिव शक्ति.
हमीरपुर. यूपी के हमीरपुर जिले में आज एक सनसनी खेज वारदात ने सब को सकते में डाल दिया है जहा एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर न केवल पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया बल्कि अपने पिता की मौत की वजह बन गया. फिलहाल मौके में पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियो ने पुरे मामले की जाँच करते हुए दोनों के शवो को कब्जे में ले लिया है .
मामला हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के जमौड़ी गाँव का है जहा के रहने वाले नंदराम निषाद की शादी रतीदेवी से हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच विवाद होने लगा . नंदराम निषाद को अपने पिता बंशीधर निषाद पर पत्नी से अवैध सम्बन्धो को लेकर शक था. इसी के चलते आज दोनों में जंगल में लकड़ी काटने के दौरान विवाद हुआ और पति नंदराम ने उसी कुल्हाड़ी से पत्नी रतीदेवी की बेदर्दी से निर्मम हत्या कर दी और एक हाथ काटकर उसको अपने साथ ले जाकर फरार हो गया. लेकिन जब गाँव वाले घटना स्थल पर पहुंचे तो वहा पास में ही आरोपी के पिता बंशीधर निषाद का शव बबूल के पेड़ पर फांसी से लटका था .
इस डबल मर्डर की घटना से पुलिस विभाग में हडकंप मच गया और आनन फानन में पुलिस के आलाधिकारी सहित भारी फ़ोर्स घटना स्थल में जमा हो गई .फ़िलहाल पुलिस ने दोनों हत्याओ की वजह तलाश करनी शुरू कर दी है साथ ही साथ दोनों शवो को पीएम के लिए भेजते हुए आरोपी पति की गिरफ़्तारी की कोशिश शुरू कर दी है .
ससुर और बहु के शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया है तरह तरह की चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया है फिलहाल अब इन दोनों हत्यायो की वजह पुलिस तहकीकात के बाद ही सामने निकलकर बाहर आयेगी .
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…