कुंवर सिंह
जालौन-उरई। नये शिक्षा सत्र की शुरूआत के साथ ही तमाम प्राइवेट स्कूल, कालेज के वाहन छात्रों को लाने, ले जाने के लिए सड़कों पर दौड़ने लगे। पहले वाहनों के दुरुस्त न होने की वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें नौनिहालों को जान जोखिम तक का खतरा उठाना पड़ा है। इसे देखते हुए पुलिस ने अभी से वाहनों की चैकिंग का अभियान छेड़ दिया है।
चौकी इंचार्ज शीतला प्रसाद मिश्रा ने बुधवार की सुबह स्कूल वाहनों की सघन चैकिंग की। उन्होंने सभी मार्गों पर गुजर रहे स्कूली वाहनों को रुकवाकर उनकी फिटनैस और उनमें बैठे बच्चों की संख्या देखी। साथ ही ड्राइवर को लाइसेंस भी चैक किया। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने वाहन चालकों को हिदायत दी कि वे जितनी सीटे वाहन में हैं उससे ज्यादा बच्चें बैठाने की जुर्रत न करें अन्यथा स्कूल संचालन पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस अभियान के कारण पहले दिन से ही स्कूल संचालकों के सतर्क हो जाने की आशा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…