शिवशक्ति सैनी
हमीरपुर. यूपी के हमीरपुर जिले में आज एक युवक का शव संदिध परिस्थितयो में मृतक अवस्था मे मिला,जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी है ,यह युवक 21 तारीख से अपने घर से गायब था और इसके परिजनों ने पुलिस थाने में इसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी !फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजते हुए जाँच शुरू कर दी है !
मामला हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली कस्बे उपरौस मोहल्ले का है जहां एक युवक की संदिग्ध अवस्था मे फांसी के फंदे में झूलती हुई लाश मिली है. लाश फांसी के फंदे में झूल रही थी व मृतक के घुटने जमीन पर रखें हुए थे . लाश इस अवस्था में थी कि देखने वालों को समझ में नहीं आ रहा था कि यह हत्या है या आत्महत्या। मोहल्लावासियों का कहना है कि इस घर मे पिछले कुछ सालों से कोई निवास नहीं कर रहा है। वह खंडहर रूप में पड़ा रहता है। आज शाम को अचानक बदबू आने के कारण रहा नहीं गया तभी देखा कि कोई व्यक्ति उसी खण्डहर में फांसी के फंदे पर झूला झूल रहा है ।यह घर मृतक के खाला का बताया जा रहा है जो अब यहां नही रहती है।इस घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। मृतक का नाम चांद बाबू बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों के माने तो चांद मुहम्मद पिछले तीन-चार दिन से घर से गायब था और अचानक रात में उसके मरने की खबर मिली।
अचानक हुई इस प्रकार की घटना से घर में मृतक के घर में मातम का फैल गया और मुहल्ले के लोग सहमे सहमे दिखे. फिलहाल कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकरियो की माने तो पुरे मामले की जाँच की जा रही है पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की यह हत्या है या आत्महत्या.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…